ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभोजपुरी महोत्सव 13 मार्च से

भोजपुरी महोत्सव 13 मार्च से

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 13 मार्च को भोजपुरी महोत्सव का आयोजन राजभवन के सामने स्थित विश्वेश्रैया प्रेक्षागृह लोक निर्माण विभाग में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा, संस्कृति, लोक...

भोजपुरी महोत्सव 13 मार्च से
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 29 Feb 2020 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 13 मार्च को भोजपुरी महोत्सव का आयोजन राजभवन के सामने स्थित विश्वेश्रैया प्रेक्षागृह लोक निर्माण विभाग में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा, संस्कृति, लोक कला, लोक साहित्य के प्रोत्साहन के लिये आयोजन किया जा रहा है।

अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि पचास से अधिक भोजपुरी के लोक कलाकार और फिल्मी कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मुम्बई से पंकज केसरी, सुरेश शुक्ला, वाराणसी की कुसुम पाण्डेय, सुरेश कुशवाहा, शंकर यादव, अवधेश, एसपी चौहान, रवि शंकर देहाती, आशा तिवारी, रचना मिश्रा, उमेश कनौजिया आदि विभिन्न लोक नृत्य व संगीत के कार्यक्रम पेश करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केश्व प्रसाद मौर्या व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें