लेटे हनुमान मंदिर में कोई कहियो री प्रभु आवन की... भजन गूंजें
Lucknow News - त्रिसामा आर्ट्स ने हनुमान मंदिर में भक्ति राग सेवा का आयोजन किया। युवा गायिका निमिषा शर्मा ने राग चंद्रकौंस से शुरुआत करते हुए भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह संगीतमय अर्पण मंदिरों में पारंपरिक पद गायन को पुनर्जीवित करने का प्रयास है।

त्रिसामा आर्ट्स की ओर से भक्ति राग सेवा का आयोजन लेटे हुए हनुमान मंदिर में श्रद्धा और संगीतमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ। युवा शास्त्रीय एवं लोक गायिका निमिषा शर्मा ने बजरगंजबली के सानिध्य में राग सेवा प्रस्तुत की। निमिषा ने राग सेवा की शुरुआत राग चंद्रकौंस में बड़े खयाल नैना नींद न आवे... से की। इसके बाद उन्होंने छोटे खयाल भजले मन रैन दिन राम... की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने भजन कोई कहियो री प्रभु आवन की.., रमन मेरे छोटो से... का गायन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। भक्ति राग सेवा के संस्थापक अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह एक नियमित संगीतमय अर्पण है, जिसका उद्देश्य मंदिरों में पारंपरिक पद गायन की परंपरा को पुनर्जीवित करना तथा भक्ति के माध्यम से शास्त्रीय संगीत को लोगों तक पहुंचाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




