Lucknow News: बीटेक छात्र की आत्महत्या में, धमकी देने वाले पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: -बीबीडी इलाके में कमरे में मिला था शव लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बीबीडी में बीटेक

Lucknow News: बीटेक छात्र की आत्महत्या में, धमकी देने वाले पर मुकदमा

Lucknow News: बीबीडी में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श मिश्रा की आत्महत्या के मामले में धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 25 अगस्त को आदर्श का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक आदर्श मूल रूप से संत कबीरनगर के महेरवा निवासी थे। उनके पिता प्रमोद मिश्रा बिजली विभाग में संविदाकर्मी थे। आदर्श यहां गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से बीकेट की पढ़ाई का छात्र था। वह यहां किराए के कमरे में रहता था। ताऊ प्रदीप मिश्रा के मुताबिक भतीजा 23 अगस्त को घर से निकला था।

देर शाम घरवालों ने फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन भी फोन रिसीव नहीं हुआ। चिंता हुआ तो आदर्श के दोस्तों को फोन कर सूचना दी। दोस्त 25 अगस्त को कमरे में पहुंचे तो वहां फंदे से आदर्श का शव लटका मिला। प्रदीप ने बताया कि उन्हें भतीजे के मोबाइल में एक धमकी भरा मैसेज मिला था। मोबाइल लाक होने के कारण सही जानकारी नहीं मिल पाई। आदर्श ने धमकी के कारण आत्महत्या की है। यह आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: बीटेक छात्र की आत्महत्या में, धमकी देने वाले पर मुकदमा