बीबीएयू में गुणवत्ता आधारित शिक्षा एवं अनुसंधान को मजबूत बनाने पर जोर
लखनऊ में बीबीएयू की बैठक में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन, वैश्विक रैंकिंग, शैक्षणिक कार्यों के डिजिटलीकरण और स्टार्टअप संस्कृति पर चर्चा की गई। शिक्षकों के व्याख्यान रिकॉर्ड करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया गया।

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों, विवि की कार्यप्रणाली व अभिलेखों, वैश्विक रैंकिंग एवं आंकड़ों, शैक्षणिक और अनुसंधान पर चर्चा हुई। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, सतत विकास लक्ष्यों एवं आउटकम आधारित शिक्षा के अनुरूप बनाया जा सके। शैक्षणिक कार्यों के डिजिटलीकरण, सेल्फ लर्निंग मैटेरियल, ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा शिक्षकों के विषयों के व्याख्यान रिकॉर्ड कर विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया।
नवकल्पना सेक्शन-8 कंपनी की स्थापना
विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवकल्पना सेक्शन-8 कंपनी की स्थापना की गई है। इससे विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।
डिजिटल गवर्नेंस और राष्ट्रीय रैंकिंग
आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न सक्रिय मॉड्यूलों के प्रभावी संचालन की जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय को प्राप्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग्स और उपलब्धियों की भी जानकारी साझा की। प्रो. वर्मा ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किए गए रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि संस्थान नवाचार, उद्यमिता, समग्र शिक्षा तथा सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है और शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस मौके पर डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, आईक्यूएसी के बाहरी सदस्य अतुल कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


