बीबीएयू ने क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 254 रैंक मिली

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ। बीबीएयू ने क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 801-850 बैंड में स्थान प्राप्त किया है। दक्षिण एशिया में 254वीं रैंक मिली है। यह रैंकिंग शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता धारणा, शोध उत्पादन आदि के आधार पर की गई। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल और प्रो. शिल्पी वर्मा ने इस सफलता पर बधाई दी।

बीबीएयू ने क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 254 रैंक मिली

लखनऊ। बीबीएयू ने क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 801–850 बैंड में स्थान हासिल किया। दक्षिण एशिया क्षेत्र में 254वीं रैंक मिली है। इस रैंकिंग संस्थानों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता धारणा, शोध उत्पादन, संकाय क्षमता तथा अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आदि मानकों के आधार पर किया गया। बीबीएयू ने शोध उत्पादकता और उद्धरण के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने कहा कि इस यात्रा में आईक्यूएसी गुणवत्ता मानकों और व्यवस्थित सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।