Lucknow News: बाबू विहार में बैटरी गोदाम में धमाके से अफरा तफरी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - परिवार बाल-बाल बचा, मची अफरातफरी लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र की बाबू विहार कॉलोनी

Lucknow News: बाबू विहार में बैटरी गोदाम में धमाके से अफरा तफरी

Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र की बाबू विहार कॉलोनी में रविवार सुबह यूपीएस बैटरियों में धमाके के साथ आग लग गई। धमाकों की आवाज से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। मकान के निचले हिस्से में चल रही रिपेयरिंग की दुकान जलकर राख हो गई, जबकि ऊपरी मंजिल पर मौजूद परिवार ने भागकर जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, वृंदावन सेक्टर-6ए से सटी बाबू विहार कॉलोनी निवासी राम सिंह के मकान के भूतल पर यूपीएस रिपेयरिंग का काम होता है। रविवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में यूपीएस बैटरियां चार्जिंग पर लगी थीं। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से बैटरियों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे और आग भड़क गई।

देखते ही देखते आग ने पूरे भूतल को चपेट में ले लिया। धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लपटें और धुआं उठता देख कॉलोनी में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आग लगने के समय राम सिंह अपने परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर थे। धुएं के बीच परिवार किसी तरह सुरक्षित बाहर निकला। फायर ब्रिगेड की एक दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि आग ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: बाबू विहार में बैटरी गोदाम में धमाके से अफरा तफरी