महिला क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आय से अधिक संपत्ति की दोषी, मुकदमा
Lucknow News - - विजिलेंस की खुली जांच में 38 लाख की अतिरिक्त कमाई आई सामने लखनऊ,

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की खुली जांच में बाराबंकी की तत्कालीन क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रीति पांडेय आय से अधिक संपत्ति जुटाने की दोषी पाई गई हैं। शासन की अनुमति पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वह वर्तमान में कर्नलगंज, गोंडा में तैनात हैं।विजिलेंस के अनुसार भ्रष्टाचार की शिकायत पर शासन ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रीति पांडेय के विरुद्ध मार्च 2023 में खुली जांच का निर्देश दिया था। जांच के लिए निर्धारित अवधि में बीबीडी ग्रीन सिटी, लखनऊ निवासी प्रीति पांडेय की कुल कमाई 1.73 करोड़ रुपये पाई गई। इस अवधि में उन्होंने संपत्तियों के अर्जन व भरण-पोषण में 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए।
आरोप है कि वह जांच के लिए निर्धारित अवधि में कुल कमाई की तुलना में 38 लाख रुपये से अधिक रकम व्यय करने को लेकर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


