ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबाराबंकी : महिला पर बांके से हमला, हालत गंभीर

बाराबंकी : महिला पर बांके से हमला, हालत गंभीर

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खेतासराय गांव में रविवार की सुबह विवाहिता ने अपनी जमीन पर दरवाजा लगाने का विरोध किया। इससे आक्रोशित देवर ने अपनी सगी भाभी पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। खून से लतफथ...

बाराबंकी : महिला पर बांके से हमला, हालत गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 11 Nov 2018 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

टिकैतनगर (बाराबंकी) । हिन्दुस्तान संवाद

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खेतासराय गांव में रविवार की सुबह विवाहिता ने अपनी जमीन पर दरवाजा लगाने का विरोध किया। इससे आक्रोशित देवर ने अपनी सगी भाभी पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। खून से लतफथ विवाहिता जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। लेकिन महिला को बचाने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटाई। ग्रामीण की सूचना पर मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने सास-ससुर, देवर समेत चार लोगों को नामजद किया है। आरोपी फरार हैं।

दरवाजा लगवाने जाने के विरोध पर हुआ हमला : खेतासंराय गांव निवासी इबरार मुंबई में रहकर काम करता है। एक साल पहले उसका निकाह बदोसराय कोतवाली के गांव शेखपुर टूटरू की मेहरूल निशा (20) से हुआ था। मेहरूल अपनी ससुराल में सास-ससुर व देवर से अलग अकेली रहती है। उसका सास-ससुर व देवर से सहन का कुछ विवाद है। रविवार की सुबह सोनू इस जमीन पर दरवाजा लगवा रहा था। उसकी भाभी मेहरूल ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्साए सोनू ने बांके से मेहरूल पर ताबड़ तोड़ कई वार कर दिए। इससे खून से लतफथ मेहरुल वहीं गिर कर तड़पने लगी। वारदार के समय वहां पर सास जहरुल निशा, ससुर असलम व बहनोई आलम भी मौजूद था।

ग्रामीणों में रही दहशत : सोनू के हाथ में खून से सना बांका देख कर ग्रामीण भी दहशत में आ गए। किसी ने उसे उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। किसी ग्रामीण ने उसके मायके में फोन कर घटना की जानकारी दी।

मायकेवालों ने पहुंचाया जिला अस्पताल : घंटों बाद मायका पक्ष से लोग घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल मेहरुल निशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में मां जाहिदुल व भाई सद्दाम रो-रो कर बेहाल रहे।

चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज : घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुर असलम, सास जहरुल निशा, देवर सोनू व बहनोई आलम के खिलाफ मारपीट में धारदार हथियार से घायल करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी इंस्पेक्टर के के मिश्र ने कहा रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें