ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबाराबंकी : अपहरण के बाद अधेड़ की गोली मारकर हत्या

बाराबंकी : अपहरण के बाद अधेड़ की गोली मारकर हत्या

स्कार्पियो सवार लोगों ने बहाने से अधेड़ को बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। चलती हुई स्कार्पियों में उसे गोली मार कर हाईवे पर फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल हालत में लेकर...

बाराबंकी : अपहरण के बाद अधेड़ की गोली मारकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 24 Jul 2018 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

दुस्साहस

रामनगर थाना क्षेत्र में गोली मारने के बाद हाईवे के किनारे फेंका

घायल हालत में मरने से पहले पुलिस को अधेड़ ने बताई आपबीती

रामनगर (बाराबंकी) हिन्दुस्तान संवाद

स्कार्पियो सवार लोगों ने बहाने से अधेड़ को बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। चलती हुई स्कार्पियों में उसे गोली मार कर हाईवे पर फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल हालत में लेकर अस्पताल पहुंची। पुलिस को अपने साथ हुई घटना की संक्षिप्त जानकारी देने के बाद अधेड़ ने दम तोड़ दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल निवासी वाहिद खान (55) पुत्र हामिद खान मिट्टी सप्लाई का काम करता था। मंगलवार की शाम लगभग सात बजे रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मलिहामऊ के पास हाईवे के किनारे वाहिद पड़ा तड़फ रहा था। उसे गोली लगी थी। लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचित किया। रामनगर पुलिस जब घायल वाहिद को सीएचसी रामनगर ले जा रही थी तभी घायल ने घटना के बारे जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे फोन करके मिट्टी डलवाने की बात कहके गांव के पास लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर बुलवाया था।

वहां पहुंचने पर स्कार्पियों सवार तीन-चार लोगों ने बहाने से गाड़ी में बैठा लिया और मेरी बाइक वहीं पर खड़ी करवा दी। वाहिद ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में बैठाने के बाद उन लोगों ने उसे बंधक बना लिया और कुछ देर बाद गोली मार दी। गोली मारने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान ही वाहिद ने दम तोड़ दिया।

इस बारे में देर शाम रामनगर थाने के एसएसआई अनुराग उपाध्याय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि चूंकि अपहरण शहर कोतवाली क्षेत्र से हुआ इसलिए मामला वहीं पर दर्ज होगा। पुलिस ने वाहिद के बयान के अनुसार उसकी बाइक हाईवे किनारे खड़ी पाई। हत्या करने वाले कौन थे यह सुराग नहीं लग सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें