निजी बैंक कर्मी का गोमती में मिला शव, हत्या की आशंका

Jan 24, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - गौतमपल्ली में एक निजी बैंक कर्मी सत्येंद्र सिंह का शव गोमती में मिला। उसकी पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकला था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

निजी बैंक कर्मी का गोमती में मिला शव, हत्या की आशंका

गौतमपल्ली इलाके में एक निजी बैंक कर्मी का शव संदिग्ध हालात में गोमती में मिला है। घटना के से पहले बैंक कर्मी का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। मामले में मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। हालांकि आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हरदोई के शहाबाद स्थित फतेहपुर गाजी निवासी 35 वर्षीय सत्येंद्र सिंह पत्नी ज्योति और बेटी समृद्धि सिंह के साथ महानगर इलाके में किराये के मकान में रहते थे।

सत्येंद्र एक निजी बैंक के कर्मचारी थे। इनके भाई जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सत्येंद्र का उनकी पत्नी ज्योति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों लोग थाने तक गए थे। भाई के परिवार में विवाद की जानकारी होने पर जितेंद्र भी पहुंचे लेकिन सत्येंद्र ने बताया कि दोनों के बीच समझौता हो गया। शनिवार सुबह उनके छोटे भाई को पुलिस ने फोन कर जानकारी दी, कि सत्येंद्र का शव गोमती में मिला है। इस मामले में ज्योति का कहना है कि शाम को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सत्येंद्र गुस्से में घर से बाइक लेकर चले गए थे। ज्योति के मुताबिक घर से निकलने के पहले सत्येंद्र ने गुस्से में बेटी का गला दबाने की कोशिश भी की थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह सिविल अस्पताल में भर्ती है। सत्येन्द्र के पिता इंद्रपाल सिंह के मुताबिक बेटे की बाइक डालीबाग इलाके में गोमती के पास मिली है। पुलिस ने बाइक मौके से बरामद की है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। हालांकि आरोपों को लेकर तहरीर नहीं दी है। गौतमपल्ली इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि अभी तक परिवार ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBank Employee Found Dead in Gomti River Family Suspects Murder
;;
;