ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबलरामपुर : तेंदुए के हमले में चार ग्रामीण घायल

बलरामपुर : तेंदुए के हमले में चार ग्रामीण घायल

घास काटने गए चार लोग तेंदुए के हमले में घायल हो गए। घटना गुरुवार को सुबह 12 बजे रामपुर रेंज के ग्राम पंचायत रतनपुर झिंगहा के मजरे भरावन डीह में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेंजर को दो घंटे...

बलरामपुर : तेंदुए के हमले में चार ग्रामीण घायल
हिन्दुस्तान संवाद ,जरवा(बलरामपुर)।Thu, 14 Jun 2018 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

घास काटने गए चार लोग तेंदुए के हमले में घायल हो गए। घटना गुरुवार को सुबह 12 बजे रामपुर रेंज के ग्राम पंचायत रतनपुर झिंगहा के मजरे भरावन डीह में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेंजर को दो घंटे तक गांव में रोके रखा। वे तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग पर अड़े थे। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया है।
ग्राम पंचायत रतनपुर झिंगहा का मजरा भरावनडीह सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के रामपुर रेंज से सटा हुआ है। गांव के कुछ लोग इब्राहिम के खेत में लगे गन्ने में घुसकर घास काट रहे थे। गन्ने में ही तेंदुआ बैठा था। उसने अचानक 30 वर्षीय कांशीराम पर हमला कर दिया। कांशीराम के सिर में पंजा मारा। कांशीराम की पत्नी के गुहार लगाने पर घास काट रहे अन्य लोग दौड़ पड़े। तेंदुए ने बचाव में आए 40 वर्षीय मनीराम, श्रीराम(45) व हरिप्रसाद(35) को भी पंजा मारकर घायल कर दिया। तेंदुए को हमलावर होता देख गांव के लोग भाग खड़े हुए। तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायलों को वन विभाग की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैसड़ी पहुंचाया गया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें