ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबलरामपुर : मुंडन कराने जा रहे चचेरे भाई-बहन की मौत, दो दर्जन बच्चे व महिलाएं घायल

बलरामपुर : मुंडन कराने जा रहे चचेरे भाई-बहन की मौत, दो दर्जन बच्चे व महिलाएं घायल

ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटने से मुंडन कराने जा रहे चचेरे भाई और बहन की दब कर मौत हो गई। करीब दो दर्जन महिलाओं और बच्चों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना थाना देहात अन्तर्गत बौद्ध परिपथ तुलसीपुर मार्ग...

बलरामपुर : मुंडन कराने जा रहे चचेरे भाई-बहन की मौत, दो दर्जन बच्चे व महिलाएं घायल
निज संवाददाता,बलरामपुरThu, 23 Nov 2017 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटने से मुंडन कराने जा रहे चचेरे भाई और बहन की दब कर मौत हो गई। करीब दो दर्जन महिलाओं और बच्चों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना थाना देहात अन्तर्गत बौद्ध परिपथ तुलसीपुर मार्ग स्थित सुदामा ईंट भट्ठा के निकट गुरुवार सुबह 11 बजे हुई। 
थाना महाराजगंज तराई के लालबोझी गांव निवासी उमानाथ व केदारनाथ यादव सगे भाई हैं। गुरुवार को उमानाथ के बेटे वंशू (03 वर्ष) व केदारनाथ की तीन वर्षीय बेटी विंध्यवासिनी का मुंडन होना था। मुंडन कराने के लिए महिलाएं व बच्चे ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर थाना देहात के चाउरखाता स्थित सम्मय माता मंदिर पर जा रहे थे। सुदामा ईंट भट्ठा के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सड़क पटरी से उतर कर खाई में पलट गई। 
खाई में पानी था, जिसमें बच्चे डूबने लगे। कुछ बच्चे ट्राली के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने महिलाओं व बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को जिला मेमोरियल चिकित्सालय लाया गया। वंशू व विंध्यवासिनी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायलों की संख्या अधिक देखकर जिला अस्पताल के चिकित्सकों को बुलाना पड़ा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी प्रमोद कुमार ने अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।    

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें