ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबलरामपुर अस्पताल में प्रताड़ना से तंग महिला कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

बलरामपुर अस्पताल में प्रताड़ना से तंग महिला कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

- पुरुष कर्मचारी की प्रताड़ना से तंग आ चुकी कर्मचारियों ने की इस्तीफे की...

बलरामपुर अस्पताल में प्रताड़ना से तंग महिला कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 24 Apr 2019 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

- पुरुष कर्मचारी की प्रताड़ना से तंग आ चुकी कर्मचारियों ने की इस्तीफे की पेशकर- अफसरों ने इस्तीफा नामंजूद किया, जांच के दिए आदेश व आरोपी कर्मचारी को ड्यूटी से हटाया लखनऊ। निज संवाददाता बलरामपुर अस्पताल में आयुष्मान काउंटर पर तैनात पुरुष कर्मचारी पर दो महिला कर्मचारियों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रशासन को इस्तीफा दे दिया है। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में आरोपी कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया। साथ ही महिला कर्मचारियों के इस्तीफे को भी नामंजूर करते हुए उनसे काम करने को कहा है। साथ ही पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है। अफसरों ने कर दी थी लीपापोती बलरामपुर अस्पताल में दो महिला कर्मचारी तैनात हैं। इन महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि ओपीडी में आयुष्मान काउंटर पर तैनात पुरुष कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें कई दिनों से प्रताड़ित कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने उन दोनों को हटवाने तक की धमकी दे दी थी। इस पर दोनों कर्मचारियों ने मौखिक शिकायत अस्पताल के अफसरों से की थी, लेकिन अफसरों ने इस चहेते कर्मचारी पर कोई कार्रवाई करने के बजाए मामले में लीपापोती कर दी थी। इन दोनों महिला कर्मचारियों से शांत रहने को कहा था। इस बार दे दिया इस्तीफा उस समय दोनों कर्मचारी अफसरों के कहने पर शांत हो गईं। इनका आरोप है कि इधर फिर से पुरुष कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता और प्रताड़ना शुरू कर दी। अब वह यह भी धमकी देने लगा कि अफसर भी उसका कुछ नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वह अफसरों का खास है। इस पर दोनों महिला कर्मचारियों ने इस बार शिकायत के बजाए प्रताड़ना से तंग आकर बलरामपुर के आला अफसरों को सीधे अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा मिलते ही अफसरों के होश उड़ गए। मुख्य कार्यालय में कुछ ही देर में यह बात फैलने से हड़कंप मच गया। बदनामी के डर से अफसरों ने तुरंत ही आरोपी पुरुष कर्मचारी को फटकार लगाई। साथ ही ड्यूटी से हटा दिया। महिला कर्मचारियों का इस्तीफा नामंजूर करके उन्हें काम करने को कहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू करवाई है। इससे पहले करीब दो माह पहले इसी कर्मचारी पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर रुपए मांगने का आरोप लगा था। फिर भी अफसर चुप्पी साध गए थे। वर्जन आरोप लगने के बाद पुरुष कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। उसे फटकार भी लगाई गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉ. राजीव लोचन, निदेशक, बलरामपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें