ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबलिया कांड: विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा ने दिया कारण बताओ नोटिस

बलिया कांड: विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा ने दिया कारण बताओ नोटिस

बलिया गोलीकांड में आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में बयानबाजी करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से यह नोटिस जारी...

बलिया कांड: विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा ने दिया कारण बताओ नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 19 Oct 2020 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। प्रमुख संवाददाताबलिया गोलीकांड में आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में बयानबाजी करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से यह नोटिस जारी किया गया है। गोलीकांड के बाद आरोपी के पक्ष में विधायक द्वारा की गई बयानबाजी को भाजपा हाईकमान जेपी नड्डा की नाराजगी के बाद यह कदम उठाया गया है। बताया जाता है कि विधायक की बयानबाजी के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को फोन किया था। उन्होंने गोलीकांड के बाद विधायक की बयानबाजी और कृत्यों पर नाराजगी जताई। कहा कि इस घटना की जांच में विधायक का किसी प्रकार का दखल नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर उनके खिलाफ पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी। जेपी नड्डा की नाराजगी के बाद प्रदेश भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोपी के परिवार वालों के बीच आंसू बहाये थे विधायकविधायक सुरेंद्र सिंह पर यह आरोप है कि गोलीकांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह के परिवार के साथ पुलिस के पास गए थे। आरोपी के पक्ष से प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। परिवार वालों के बीच आंसू भी बहाए थे। जिसका वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद से भाजपा पर आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया जा रहा है। धीरेंद्र सिंह को रविवार को राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें