ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइचः महिला शिक्षामित्र ने प्रेमी के घर जमाया डेरा

बहराइचः महिला शिक्षामित्र ने प्रेमी के घर जमाया डेरा

 बहराइच जिले में महिला शिक्षामित्र ने अपने प्रेमी के घर में आकर डेरा जमाया। यही नहीं प्रेमी की पत्नी व बच्चों पर हमलावर हो भगाने की कोशिश की जा रही है। जिससे आजिज होकर पीड़ित महिला बच्चों के साथ...

बहराइचः महिला शिक्षामित्र ने प्रेमी के घर जमाया डेरा
हिन्दुस्तान संवाद ,बहराइच। Sat, 02 Nov 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

 बहराइच जिले में महिला शिक्षामित्र ने अपने प्रेमी के घर में आकर डेरा जमाया। यही नहीं प्रेमी की पत्नी व बच्चों पर हमलावर हो भगाने की कोशिश की जा रही है। जिससे आजिज होकर पीड़ित महिला बच्चों के साथ पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

नवाबगंज थाने के एक गांव निवासिनी महिला एक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। उसके पति की अरसा पूर्व मौत हो चुकी है। महिला शिक्षामित्र का एक विवाहित युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक की पत्नी के आठ बच्चे हैं। जिनमें छह पुत्रियां और दो पुत्र हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। 29 अक्तूबर से प्रेमी के घर में महिला शिक्षामित्र ने डेरा जमा लिया है। वह युवक की पत्नी व बच्चों से मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों की ओर से समझाने के प्रयास भी विफल होने पर शनिवार को पीड़िता ने अपने पति व महिला शिक्षामित्र की ओर से मारपीट कर उत्पीड़न व घर से बेदखल करने की कोशिश के प्रयास की तहरीर दी है। 

एसएचओ शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। युवक व महिला शिक्षामित्र को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि नहीं माने तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें