ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइच: पति से तकरार के बाद महिला ने खाया जहर, मौत

बहराइच: पति से तकरार के बाद महिला ने खाया जहर, मौत

बहराइच जिले में एक महिला की गुरुवार की रात पति से कहासुनी हुई। जिसके कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। शरीर काला पड़ गया। जब तक उसे इलाज को ले जाया जाता। उसने दम तोड़ दिया। मृतका के ससुराल...

बहराइच: पति से तकरार के बाद महिला ने खाया जहर, मौत
हिन्दुस्तान संवाद , बहराइच। Fri, 14 Jun 2019 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच जिले में एक महिला की गुरुवार की रात पति से कहासुनी हुई। जिसके कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। शरीर काला पड़ गया। जब तक उसे इलाज को ले जाया जाता। उसने दम तोड़ दिया। मृतका के ससुराल वालों ने आधी रात के बाद मायके वालों को सूचना दी कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। मायके वालों की सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

नानपारा कोतवाली के गुरघुट्टा गांव निवासिनी 35 वर्षीय किसमतुल का अपने पति एसरार से गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद अचानक किस्मतुल की हालत बिगड़ गई। रात में लगभग होने के 2 बजे किस्मतुल की मौत हो गई। किस्मतुल की लगभग दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके 3 पुत्र 8 वर्षीय सरताज अहमद, 6 वर्षीय इरशाद अहमद व 4 वर्ष अशफाक अहमद है। मृतका के जेठ ने मृतका के मायकेवालों को लगभग 3 बजे रात में सूचना दी कि किस्मतुल की मौत हो गई है। शुक्रवार की भोर में मृतका के मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली नानपारा के निरीक्षक अपराध मृत्युंजय पाठक, गुरुगुट्टा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र उपाध्याय, कांस्टेबल जाबिर खान ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति एसरार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें