ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइच : किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

बहराइच : किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

एक किशोरी की हत्या कर उसकी लाश पेड़ से लटका दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी व एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किशोरी की दादी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप...

बहराइच : किशोरी की हत्या कर  शव पेड़ से लटकाया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 07 Dec 2018 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

वारदात

पीड़िता की दादी की तहरीर पर दो के खिलाफ हत्या का केस

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपी लाश

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद

एक किशोरी की हत्या कर उसकी लाश पेड़ से लटका दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी व एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किशोरी की दादी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

रुपईडीहा थाने के गुलमा गांव की किशोरी मोहनी का शव शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे गांव के बाहर स्थित एक बाग में आम के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। मोहिनी की दादी जमीला ने गांव के ही दो लोगों पर किशोरी की हत्या कर उसे पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

एसएचओ मधुप मिश्रा ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह ने भी गांव का दौरा कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें