ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइच : दीवार का छज्जा गिरने से बालक की मौत 

बहराइच : दीवार का छज्जा गिरने से बालक की मौत 

बहराइच के एक गांव में तीन बच्चों के साथ खेल रहे बालक पर छज्जा गिर गया। छज्जे के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। घटना के समय बालक का पिता बहराइच शहर में मजदूरी करने आया था। बालक की मौत होने से घर में...

बहराइच : दीवार का छज्जा गिरने से बालक की मौत 
हिन्दुस्तान संवाद ,बहराइच। Mon, 08 Oct 2018 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच के एक गांव में तीन बच्चों के साथ खेल रहे बालक पर छज्जा गिर गया। छज्जे के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। घटना के समय बालक का पिता बहराइच शहर में मजदूरी करने आया था। बालक की मौत होने से घर में मातम छा गया है। 
फखरपुर थाना क्षेत्र के इन्दनापुर बिराहिमडीहा निवासी हीरा वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र महावीर सोमवार को अपराह्न लगभग दो बजे गांव के तीन बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते सभी बच्चे दीवार पर बने छज्जे पर लटकने लगे। जिससे ऊपर दीवार न होने से छज्जा गिर गया। उसके नीचे दबकर महावीर दब गया। बच्चों के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने दौड़कर उसे बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर जब तक अस्पताल पहुंचते उसके पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय हीरा घर पर नहीं थे। वे मजदूरी करने शहर आए थे। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही वह घर पर पहुंच गया। उसके घर में मातम छाया हुआ है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें