ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइच : 169 मतदान केन्द्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टिंयां

बहराइच : 169 मतदान केन्द्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टिंयां

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) के उप चुनाव के रविवार को गल्लामण्डी परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। ईवीएम व वीवी पैट मशीन लेकर मतदान कर्मी पोलिंग बूथ पर रवाना हुए। शांतिपूर्वक...

बहराइच : 169 मतदान केन्द्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टिंयां
हिन्दुस्तान संवाद ,बहराइच। Sun, 20 Oct 2019 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) के उप चुनाव के रविवार को गल्लामण्डी परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। ईवीएम व वीवी पैट मशीन लेकर मतदान कर्मी पोलिंग बूथ पर रवाना हुए। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

विधान सभा बलहा का उपचुनाव कल है। इसके लिए 169 मतदान केन्द्र व 409 बूथ बनाए गए हैं। रविवार की सुबह ही पोलिंग पार्टियां गल्लामण्डी परिसर में पहुंच गईं। भारी गहमा-गहमी के बीच सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों को रवाना हुईं। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव में कुल 3,57,263 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,90,160 पुरुष, 1,67,095 महिला तथा 8 अन्य मतदाता अपना वोट डालेंगे। निर्वाचन क्षेत्र को 3 जोन व 27 सेक्टरों में बांटा गया है।

जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर ने मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर प्रबंध किए हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें