Lucknow News: बहराइच : बीडीओ पर पक्षपात का आरोप, ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास भवन घेरा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: बहराइच संवाददाता .ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने सीडीओ को पत्र सौंपकर

बहराइच : बीडीओ पर पक्षपात का आरोप, ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास भवन घेरा
बहराइच : बीडीओ पर पक्षपात का आरोप, ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास भवन घेरा

Lucknow News: बहराइच संवाददाता .ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने सीडीओ को पत्र सौंपकर संगठन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के खिलाफ हो रही जांच पर आपत्ति जताई है।कहा कि कहा कि 9 अक्टूबर को व्हाट्सएप से सूचना मिली कि बीडीओ नवाबगंज दीपेन्द्र पाण्डेय ने श्री सिंह की पांच ग्राम पंचायतों का निरीक्षण एक ही दिन तीन घंटे में कर चार पन्ने की जांच आख्या बनाकर स्पष्टीकरण मांगा है। यह जांच डीडीओ कार्यालय के पत्रों के क्रम में बताई जा रही है।समिति का आरोप है कि जांच अधिकारी दीपेन्द्र पाण्डेय का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति द्वेषपूर्ण व असम्मानजनक रहा है। पूर्व में पयागपुर बीडीओ रहते हुए उनके खिलाफ तत्कालीन डीएम अक्षय त्रिपाठी से शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें दण्डस्वरूप डीआरटीआई चित्तौरा से सम्बद्ध किया गया था।समिति

ने मांग की है कि साजिशन व गोपनीय तरीके से की जा रही पूर्वाग्रह ग्रसित जांच को रोका जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए, अन्यथा संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: बहराइच : बीडीओ पर पक्षपात का आरोप, ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास भवन घेरा