ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइचः पांच वर्षीय मासूम से रेप की कोशिश, केस दर्ज 

बहराइचः पांच वर्षीय मासूम से रेप की कोशिश, केस दर्ज 

बहाराइच जिले में पयागपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 5 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक किशोर ने रेप करने की कोशिश की। परिजनों ने बलात्कार की आशंका जताते हुए थाना में तहरीर दी। जिस पर...

बहराइचः पांच वर्षीय मासूम से रेप की कोशिश, केस दर्ज 
हिन्दुस्तान संवाद , पयागपुर। बहाराइचSat, 24 Aug 2019 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

बहाराइच जिले में पयागपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 5 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक किशोर ने रेप करने की कोशिश की। परिजनों ने बलात्कार की आशंका जताते हुए थाना में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। 

पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार की रात अपने घर के बगल में ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर वहां मौजूद 5 वर्षीय बालिका को कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ रेप करने की कोशिश करने लगा। बालिका के चीखने चिल्लाने पर परिजन एवं गांव के अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़कर लड़की को बाहर निकाला। बालिका बेसुध हालत में बिस्तर में लिपटी हुई थी। उसके चेहरे पर दर्जनों खरोच के निशान हैं। पैरों में भी कई जगह खरोच के निशान हैं। आरोपी पंजाब के भटिंडा में धागा बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। जो 15 दिन पूर्व ही अपने घर लौटा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

पयागपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि वादी की तहरीर पर धारा  354 आईपीसी व  9/10 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद धारा तरमीम की जा सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें