ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ बहराइच : भैय्या दूज पर ब्राडगेज ट्रेन की मिली सौगात

बहराइच : भैय्या दूज पर ब्राडगेज ट्रेन की मिली सौगात

बहराइच रेलवे स्टेशन पर लगभग दो साल बाद गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर भैय्यादूज के अवसर पर ब्राडगेज लाइन ट्रेन की मिली सौगात ऐतिहासिक बन गई। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता आम लोग स्टेशन पर डेमो ट्रेन की झलक...

1/ 3
2/ 3
3/ 3
हिन्दुस्तान संवाद , बहराइच। Fri, 09 Nov 2018 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच रेलवे स्टेशन पर लगभग दो साल बाद गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर भैय्यादूज के अवसर पर ब्राडगेज लाइन ट्रेन की मिली सौगात ऐतिहासिक बन गई। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता आम लोग स्टेशन पर डेमो ट्रेन की झलक पाने को बेस्रबी से इंतजार करते दिखे। आउटर पर ट्रेन की झलक पाते ही जमकर नारेबाजी हुई। लोगों ने ट्रेन पर सवार होकर जमकर सेल्फी ली।
बहराइच रेलवे स्टेशन से गोंडा लगभग 60 किमी मीटरगेज लाइन को आमान परिवर्तन करने के लिए दो साल से रेल सेवा बंद थी। आमान परिवर्तन के बावज़ूद रेल संचालन की संभावित तारीखें तय होने पर भी रेल संचालन शुरू नहीं हुआ। जिसकी वजह से शुक्रवार को गोंडा से रेल संचालन को लेकर आम अवाम में उहापोह की स्थित रही। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दस बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि आम अवाम की मौजूदगी इस समय कम थी। 
गोंडा में शुक्रवार को सुबह रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के ट्रेन  संचालन कार्यक्रम के बावजूद  स्टेशन पर ऐसी कोई सजावट इत्यादि नहीं थी जिससे रेल संचालन की स्थित महसूस हो। दोपहर 12  बजे से जनसैलाब स्टेशन की ओर चल पड़ा। उपरगामी पुल व बड़ी लाइन के प्लेटफार्म पर भीड़ दिखते ही आरपीएफ व जीआरपी भी सक्रिय हुई। दोपहर 12:26 बजे जैसे ही आउटर सिंग्नल पर फूल मालाओं से सजी ट्रेन का दीदार हुआ। लोगों ने भाजपा जिंदाबाद की नारेबाजी शुरूकर दिए।
 उत्साहित लोगों को प्लेटफार्म से कुछ दूरी रखने के लिए जीआरपी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इंजन सहित दस कंपार्टमेंट के साथ ट्रेन के पहुंचते ही लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। एक कंपार्टमेंट से जैसे ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य हरिश्चंद्र गुप्ता, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया।
 अत्याधुनिक कंपार्टमेंट में अंदर जाकर जमकर सेल्फी ली। जब तक ट्रेन स्टेशन पर रही लोग जमे रहे। अपरान्ह 3:20 बजे ट्रेन फिर गोंडा रवाना हुई, तो लोग वापस लौटने लगे। मुख्य समारोह गोंडा में होने का लोगों को मलाल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें