ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइचः तेंदुए की गुर्राहट से रात भर जागते रहे आम्बा के लोग 

बहराइचः तेंदुए की गुर्राहट से रात भर जागते रहे आम्बा के लोग 

बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज से सटे आम्बा गांव के बाहर खेत में अड्डा जमाए तेंदुआ रात भर गुर्राता रहा। उसकी गुर्राहट से भयभीत आम्बा गांव के लोग रात भर जागते रहे। इसी...

बहराइचः तेंदुए की गुर्राहट से रात भर जागते रहे आम्बा के लोग 
हिन्दुस्तान संवाद , बहराइच। Fri, 27 Sep 2019 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज से सटे आम्बा गांव के बाहर खेत में अड्डा जमाए तेंदुआ रात भर गुर्राता रहा। उसकी गुर्राहट से भयभीत आम्बा गांव के लोग रात भर जागते रहे। इसी सप्ताह शिकार की फिराक में तेंदुआ दो घरों में घुस चुका है। 

सुजौली थाने के आम्बा गांव के लोग गुरुवार की रात सोने की तैयारी में थे। रात लगभग 11 बजे आम्बा के लोगों को गांव के किनारे खेत में तेंदुए की गुर्राहट  सुनाई देती रही। जिसकी दहशत के कारण लोगों ने पूरी रात जाग कर पहरा देते हुए बिताई। 

ग्रामीणों ने बीट इंचार्ज यमुना विश्कर्मा को तेंदुआ के आने की जानकारी दी है। बीट इंचार्ज  वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने टीम की ओर से पगचिह्न देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की है ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें