ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदो घरों में आग से एक लाख सक अधिक का नुकसान

दो घरों में आग से एक लाख सक अधिक का नुकसान

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद

दो घरों में आग से एक लाख सक अधिक का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 21 Mar 2019 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो फूस के मड़हे जल गए। दोनों घरों में मौजूद बच्चों ने बाहर भाग कर जान बचाई। जब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जाता दोनों फूस के मड़हों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। लगभग एक लाख से अधिक की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान है। राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे है।

नवाबगंज संवाद के अनुसार नवाबगंज थाने के गोविंदापुर पंडित के मजरा पंडितपुरवा निवासी हलीम पुत्र बदलू व कलीम पुत्र बदलू के फूस के मकान में गुरुवार को शाम लगभग 4:30 बजे आग लग गई। घर में कुछ बच्चे खेल रहे थे, जो आग लगने पर शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, घर में रखा कपड़ा अनाज बर्तन, 20 हजार रुपए की नकदी आदि आग की चपेट में आ गई।

हलीम के पुत्र राजा की शादी का लगभग एक लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक घर में खेल रहे 5 वर्षीय आमिर, 8 वर्षीय मुस्कान, 4 वर्षीय साहीन, 4 वर्षीय रेशमा, 3 वर्षीय सायमा ने भागकर जान बचाई। गुरुवार की रात तक राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व लेखपाल को सूचना दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें