ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइच : नानपारा में पिटाई के विरोध में कलेक्ट्रेट में तहसीलदारों ने किया प्रदर्शन

बहराइच : नानपारा में पिटाई के विरोध में कलेक्ट्रेट में तहसीलदारों ने किया प्रदर्शन

पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा की ओर से नानपारा तहसीलदार की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में कामकाज ठप रहा। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को लेकर अड़े राजस्व...

बहराइच : नानपारा में पिटाई के विरोध में कलेक्ट्रेट में तहसीलदारों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 17 Nov 2018 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

नानपारा में पिटाई के विरोध में कलेक्ट्रेट में तहसीलदारों ने किया प्रदर्शन

आक्रोश

दूसरे दिन छह तहसीलों में ठप रहा कामकाज, पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे राजस्व कर्मी

प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप, तहसील परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद

पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा की ओर से नानपारा तहसीलदार की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में कामकाज ठप रहा। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को लेकर अड़े राजस्व कर्मियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। राजस्व प्रशासनिक संघ की ओर से एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है। जिसमें दिलीप वर्मा की गिरफ्तारी न होने तक काम ठप रखने की चेतावनी दी है। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर राजस्व प्रशासनिक संघ के अध्यक्ष व तहसीलदार सदर सतीश कुमार वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसीलदार आर्या के साथ कई गई मारपीट मामले में नामजद आरोपी पूर्व विधायक की गिरफ्तारी न होने तक जिले की सभी तहसीलों में राजस्व कर्मी कार्य से विरत रहेंगे। इस अवसर पर नानपारा तहसीलदार मदसूदन आर्या, पयागपुर तहसीलदार शिवध्यान पांडेय, महसी तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, मिहींपुरवा तहसीलदार केशव प्रसाद, कैसरगंज नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, सदर नायब तहसीलदार रामचेत विश्वकर्मा व अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे। पूर्व विधायक व समर्थकों पर दर्ज हुए दो और केसबहराइच। पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। शुक्रवार को नानपारा कोतवाली परिसर में नानपारा सीओ विजय प्रकाश से गाली गलौज मामले में पूर्व विधायक सहित तीन नामजद व दो ढाई सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा आदि की धाराओं में केस दर्ज हो गया है। इसके अलावा रास्ता जाम किए जाने के प्रकरण में भी राजा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी उदय भान सिंह की तहरीर पर पूर्व विधायक सहित तीन नामजद व दो ढाई सौ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि तीनों मामलों में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। जिससे विधिक कार्यवाई की शुरुआत की जा सके।नानपारा तहसील में डंडा लेकर पहुंचे पूर्व विधायक नानपारा। हिन्दुस्तान संवादपूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा शनिवार की सुबह अचानक तहसील परिसर में पहुंच गए। बाइक सवार पूर्व विधायक हाफ पैंट पहने थे। उनके हाथ में डंडा भी था। उन्होंने मौजूद राजस्वकर्मियों से तहसीलदार व हड़ताल के बारे में पूछताछ की। उनके जाते ही इसकी भनक प्रशासनिक अफसरों को लगी। आनन फानन में तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।नानपारा की भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा शनिवार की सुबह 10.30 बजे अचानक तहसील मुख्यालय बाइक से पहुंचे। तहसीलदार नानपारा मदसूदन आर्या के बारे में कर्मचारियों से पूछा। पूर्व विधायक हाफ पैंट में थे। हाथ मे डंडा था। सिर पर हेलमेट लगाए थे। इसके अलावा तहसील कर्मियों से की जाने वाली हड़ताल के बारे में जानकारी ली। इस घटना से सभी स्तब्ध रह गए। इस दौरान पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा अधिवक्ताओं से भी मिले। उसके बाद तहसील से चले गए। उसके बाद उपनिरीक्षक दीपक कुमार भारी पुलिस बल तहसील में पहुंच गए।कार्य बहिष्कार जारीनानपारा। तहसीलदार नानपारा मदसूदन आर्या ने कहा कि हमसे विधायक से कोई दुश्मनी नहीं है। शनिवार को भी पूर्व विधायक दिलीप वर्मा तहसील में उन्हें तलाश रहे थे, उनके न मिलने पर चले गए। तहसीलदार ने कहा सभी राजस्व कर्मी, अधिकारियों की बैठक हो रही है। कार्य बहिष्कार जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें