Lucknow News: बीमारी से टूटा बाबू का हौसला, गोली मारकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कॉलेज कर्मी ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बीमारी से टूटा बाबू का हौसला, गोली मारकर की आत्महत्या

Lucknow News: इटौंजा(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कॉलेज कर्मी ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इसी वजह से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत इटौंजा निवासी अनुराग पांडे (46) राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, वे बीते कई महीनों से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसकी वजह से वे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे।मंगलवार

सुबह अनुराग ने घर के अंदर ही 315 बोर के देसी तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में हड़कंप फैल गया। परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।