डिप्रेशन से परेशान बीकॉम छात्रा ने लगाई फांसी, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Lucknow News - लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में एक बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा भूमिराज ने आत्महत्या कर ली। 27 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दी। परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर के न्यू सरदारी खेड़ा निवासी भूमिराज (27) पुत्री राम लखन बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। रविवार को वह अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे कमरे में लगे पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।शाम करीब पांच बजे जब उसका छोटा भाई राहुल कमरे में पहुंचा तो उसने बहन को फंदे से लटका देखा।
यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तुरंत भूमिराज को फंदे से उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक भूमिराज पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी। परिवार में वह पांच बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। मां का नाम सरला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


