मिड डे मील रसोईयों के कैशलेस कार्ड बनाने को बना पोर्टल
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील बनाने

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोईयों व उनके आश्रितों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पोर्टल तैयार कर दिया गया है। जल्द पोर्टल पर रसोइयों से उनका ब्योरा भरवाया जाएगा। फिर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। एक परिवार को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाएगी। पोर्टल http://cmtcts.upsdc.gov.in के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निदेशक प्रेम रंजन सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


