Lucknow News: स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज में प्रदर्शन किया। 400 इंटर्न डॉक्टरों ने पुलिस से झड़प में भाग लिया। डॉक्टरों का कहना है कि स्टाइपेंड महंगाई के अनुसार बहुत कम है और उन्होंने इसे 7500 से बढ़ाकर 25000 रुपये करने की मांग की।

Lucknow News: स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Lucknow News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने शुक्रवार को हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदेश के 19 सरकारी कॉलेजों से आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी के करीब 400 इंटर्न डॉक्टर इसमें शामिल हुए। डॉक्टरों ने आयुष विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डॉक्टरों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में बिठाकर इको गार्डन भेजा। प्रदर्शन कर रहे इंटर्न प्रतिमाह स्टाइपेंड 7500 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में मौजूदा स्टाइपेंड बेहद कम है। प्रदर्शन के दौरान इंटर्न उग्र होने लगा तो पुलिस उनके पैर खींचते हुए गाड़ी तक ले जाने लगी। उन्हें गाड़ी में बैठाना शुर कर दिया। इंटर्न डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी चलाईं। इससे पुलिस और इंटर्न डॉक्टरों के बीच नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेज दिया। इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि पुलिस अफसरों ने 25 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को आयुष विभाग के अफसरों से मुलाकात कराने को कहा। इस पर आयुष इंटर्न ने कहा कि कुछ दिन पहले वे वाराणसी स्थित आयुष मंत्री के निजी आवास पर जाकर ज्ञापन दे चुके हैं। आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी निदेशकों को भी ज्ञापन दिया गया। लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ। डॉक्टरों ने कहा कि हमारी ड्यूटी ओपीडी से लेकर वार्ड तक में लगाई जा रही हैं। मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। इसके बावजूद हमारा स्टाइपेंड बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं。

15 साल में स्टाइपेंड में कोई नहीं हुआ संशोधन

इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि आयुष पाठ्यक्रम में एक साल की इंटर्नशिप करनी होती है। वर्ष 2011 तक उन्हें 1928 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता था। वर्ष 2011 में इसे बढ़ाकर 7500 रुपये किया गया। उन्हें फिलहाल 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 7500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है। इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की हमारी मांग है। इंटर्न डॉक्टरों ने तत्काल बढ़ोतरी की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग क्या है?−
इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड को 7500 रुपये से 25000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प