ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊAyodhya Verdict : फैसला युवाओं के लिए लेकर आया है सुनहरा कल  : एबीवीपी

Ayodhya Verdict : फैसला युवाओं के लिए लेकर आया है सुनहरा कल  : एबीवीपी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया गया है। परिषद के अवध प्रांत इकाई के कैसरबाग स्थिति कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को एक नई...

Ayodhya Verdict : फैसला युवाओं के लिए लेकर आया है सुनहरा कल  : एबीवीपी
वरिष्ठ संवाददाता ,लखनऊ। Sat, 09 Nov 2019 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया गया है। परिषद के अवध प्रांत इकाई के कैसरबाग स्थिति कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को एक नई शुरुआत बताया है। संगठन की मानें तो, यह देश की नई पीढ़ी के लिए सबसे अच्छा तोहफा है। दुनिया के लिए एक संदेश है कि अब भारत बदल रहा है। 

प्रांत संगठन मंत्री धनश्याम शाही ने कहा कि अब नई पीढ़ी को इस विवाद का हिस्सा नहीं बनना होगा। सब एक साथ मिलकर बदलते भारत को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे। अवध प्रांत के राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख विवेक सिंह मोनू ने कहा, ‘ न्यायालय का फैसला सभी के लिए स्वागत योग्य है। हमारी युवा पीढ़ी आयोध्या प्रकरण के साये में बड़ी हुई। आने वाली पीढ़ी के लिए यह फैसला एक नई शुरुआत लेकर आया है। ’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें