ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअयोध्या :सरयू नदी में स्नान कर रहे दो युवक डूबे

अयोध्या :सरयू नदी में स्नान कर रहे दो युवक डूबे

 रामनगरी अयोध्या के सरयू नदी में शनिवार को  स्नान कर रहे दो युवक अलग-अलग घाटों पर डूब गये । सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस  गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढ़ने के प्रयास में जुटी है।...

अयोध्या :सरयू नदी में स्नान कर रहे दो युवक डूबे
हिन्दुस्तान संवाद ,   अयोध्या। Sat, 01 Jun 2019 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

 रामनगरी अयोध्या के सरयू नदी में शनिवार को  स्नान कर रहे दो युवक अलग-अलग घाटों पर डूब गये । सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस  गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढ़ने के प्रयास में जुटी है।  

 मिली जानकारी के मुताबिक मोहित उर्फ बल्ले (20) पुत्र नान्हू यादव  पुजारी का पुरवा, कूड़ा केशवपुर, दर्शन नगर, थाना कोतवाली अयोध्या का रहने वाला है। वह एक दाह संस्कार में आया हुआ था।  सरयू पुल के पूरब घाट पर स्नान करते वक्त डूब गया।  इस युवक के साथ आए लोगों ने पुलिस को सूचित किया तो उसकी तलाश शुरु हुई।  इस बीच दूसरी घटना उसी घाट के समीप हो गयी। बताया गया कि लुधियाना, पंजाब का रहने वाला एक युवक सुनील कुमार (22)पुत्र रामनेवास  वर्तमान में गोंडा जनपद के ग्राम मचका थाना मनकापुर में रहता है। 

वह अपने परिजनों के साथ दर्शन-पूजन के लिए आया था और नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। नयाघाट पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच- पड़ताल की गई। सभी गोताखोरों की मदद से नदी में कंटीला जाल डलवा कर सर्च अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की सहायता से नदी में तलाश करवाई जा रही है। 
 
'हिन्दुस्तान' ने पहले ही चेताया था 
मई - जून के महीने में सरयू नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद हर साल डूबने की घटना में दर्जनों मौतें होती रही हैं। इस घटना को लेकर ‘हिन्दुस्तान’ ने एक दिन पहले ही चेतावनी देते हुए खबर प्रकाशित की थी। फिर भी प्रशासन ने कोई संज्ञान नही लिया। फलस्वरुप घटना की शुरुआत हो गयी। सवाल यह है कि कब तक जिम्मेदार प्रशासन व पुलिस के अफसर  निर्दोष जनों की मौत का मातम मनाते रहेंगे। क्या इन सबके प्रति कोई दायित्व नहीं बनता है और यदि है तो सुरक्षा के उपाय कब किए जाएंगे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें