डॉ. राज खुशीराम पंचतत्व में विलीन

Dec 18, 2025 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - अयोध्या के प्रसिद्ध पखावज वादक डॉ. राज खुशीराम का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। वे 72 वर्ष के थे और प्रसार भारती के टाप ग्रेड आर्टिस्ट थे। उनका निधन बुधवार रात हुआ था। अंतिम संस्कार में कला जगत के कई लोग शामिल हुए। उनका शांति पाठ 20 दिसंबर को होगा।

डॉ. राज खुशीराम पंचतत्व में विलीन

अयोध्या घराने के वरिष्ठ एवं प्रख्यात पखावज वादक डॉ. राज खुशीराम का गुरुवार को बैकुण्ठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लगभग 72 वर्षीय डॉ. राज प्रसार भारती के टाप ग्रेड आर्टिस्ट और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में पखावज के शिक्षक थे। वे कई दिनों से अस्वस्थ थे। बुधवार रात उनका देहांत हो गया था। पार्थिव शरीर को अमीनाबाद हनुमान मंदिर के सामने दर्शनार्थ रखा गया, फिर अंतिम यात्रा घाट पहुंची। मुखाग्नि भतीजे मुनीश खुशीराम ने दी। डॉ. राज खुशीराम अयोध्या घराने के महान पखावज आचार्य स्वामी पागल दास के शिष्य थे। अंतिम संस्कार में परिवारीजनों के साथ कानपुर से गायक पं. विनोद कुमार द्विवेदी, अयोध्या से गुरुभाई राजकुमार झा, भाषा पंत, ज्योति किरन, राममोहन महाराज, कमलेश दुबे, हेम सिंह, रत्नेश मिश्र, सुरेन्द्र आर्य, कला समीक्षक राजवीर रतन शिष्य प्रसन्ना, अश्वित आदि बड़ी संख्या में कला जगत के लोग उपस्थित थे।

उनका शांति पाठ 20 दिसम्बर को सुबह साढ़े दस बजे निवास स्थान कपिला कुंज 5/19, विरामखंड निकट हुसड़िया चौराहा जीवन प्लाजा गोमतीनगर में होगा। जयपुर की ध्रुपद गायिका डॉ. मधु भट्ट तैलंग ने कहा कि उन्होंने जीवन भर ईश्वर की आराधना और संगीत साधना पखावज के माध्यम से की। उनका वादन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। रंगमंच व फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा कि राजू के निधन से बेहद आहत हूं। वे एक महान आत्मा, सरल स्वभाव और सच्चे सज्जन थे। रंगकर्मी गोपाल सिन्हा ने कहा कि हमेशा मुस्कराता चेहरा, जितने उत्कृष्ट पखावज वादक थे, उतने ही सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;