Hindi NewsUP NewsलखनऊAyodhya: more than a dozen people injured in road accident
अयोध्या : सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

अयोध्या : सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

संक्षेप:

अयोध्या जिले में कोतवाली रुदौली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय चौराहा शारदा सहायक नहर के समीप रोडवेज बस और कार व कंटेनर की भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर...

Aug 29, 2019 02:18 pm ISTDeep Pandey हिंदुस्तान संवाद, रुदौली रोजागांव (अयोध्या)
share Share
Follow Us on

अयोध्या जिले में कोतवाली रुदौली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय चौराहा शारदा सहायक नहर के समीप रोडवेज बस और कार व कंटेनर की भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सीएचसी रुदौली में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने रोडवेज बस सवार गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

 जानकारी के मुताबिक गुरुवार को  कोतवाली रुदौली के  दल सराय चौराहा के समीप स्थित शारदा सहायक नहर के पास  फैजाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 42 AT 5461 लखनऊ से फैजाबाद जा रही थी। बस जैसे ही दल सराय चौराहा के समीप शारदा सहायक नहर के पास पहुंची ही थी कि लखनऊ की ओर से अयोध्या की ओर जा रही कार व कंटेनर में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें रोडवेज सवार आर्तिका श्रीवास्तव उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी कथालिया जिला गोरखपुर व अब्दुल  कलाम उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी तकिया गंज लखनऊ व मारुति कार सवार रोहित उपाध्याय निवासी नानक नगर ठाकुरगंज लखनऊ सहित एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

 सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सीएचसी ले गई जहां पर दो की हालत गंभीर देख सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय अयोध्या भेज दिया।

 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग पर से गाड़ी को हटवाया गया तब जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू रूप से चालू हो सका ।

इस दौरान  भेलसर चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह,  सिपाही अंगद यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे । चौकी इंचार्ज गुलाम रसूल ने बताया कि सभी घायलों को सीएससी रुदौली में भर्ती कराया गया।जिनमें दो की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया। क्रेन की मदद से सभी गाड़ियों को किनारे करवाया गया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।