
अयोध्या: वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत
अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोला बाजार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई । दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे I घटना की सूचना पाकर मौके पर...
अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोला बाजार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई । दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे I घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि नुवावा बैदरा निवासी 25 वर्षीय दूधनाथ पुत्र राम यज्ञ तथा उनका भांजा भदार निवासी 18 वर्षीय रमन किसी काम को लेकर मोटरसाइकिल से करौंदी जा रहे थे । जब वह खजुरहट स्टेट के समीप पहुंचे तो सामने से आए अज्ञात तेज गति वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे, शव देखते ही चीख पुकार मच गया। पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है, जिसकी तलाश की जा रही है । मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




