ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअयोध्या में पशु व्यापारी से लूट, आरोपी अरेस्ट

अयोध्या में पशु व्यापारी से लूट, आरोपी अरेस्ट

चार बदमाशों ने मवेशियों से भरे एक वाहन के पशु व्यापारी को लूट लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।  ग़ाज़ीपुर निवासी पशु व्यापारी अशोक यादव...

अयोध्या में पशु व्यापारी से लूट, आरोपी अरेस्ट
हिन्दुस्तान संवाद,फ़ैज़ाबादMon, 16 Apr 2018 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें

चार बदमाशों ने मवेशियों से भरे एक वाहन के पशु व्यापारी को लूट लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। 
ग़ाज़ीपुर निवासी पशु व्यापारी अशोक यादव के अनुसार वह मवेशियों से भरी हुई गाड़ी को लेकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। दर्शन नगर चौकी क्षेत्र स्थित सिर सिनड़ा मोहल्ले में चार लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाली और असलहे के बल पर 4500 रुपये लूट लिए। यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अयोध्या कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि लूट के आरोपी बलिया निवासी हर्षित दुबे, ओम शक्ति मिश्रा, निखिल कुमार सिंह और आदित्य मिश्रा को आचारी का सगरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की छानबीन की जा रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें