अयोध्या: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत,एक घायल

Feb 23, 2019 02:23 pm ISTहिन्दुस्तान सवांद भदरसा (अयोध्या)
share

अयोध्या जिले के पूराकलन्दर क्षेत्र के नैपुरा गांव के पास कार ने बारात से वापस जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...

अयोध्या: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत,एक घायल

अयोध्या जिले के पूराकलन्दर क्षेत्र के नैपुरा गांव के पास कार ने बारात से वापस जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पातूपुर दोहरी से पूराकलंदर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में बारात आई थी। देर रात बारात से वापस जाते समय रोडवेज वर्कशॉप के आगे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा कर बाइक सवार जैसे निकले वैसे सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें राहुल दुबे (23 वर्ष) विकास (25 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई जबकि रवि प्रताप सिंह अस्पताल में भर्ती है। पूराकलंदर थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।