
प्रोस्टेट कैंसर का शत-प्रतिशत इलाज संभव: डॉ राजेश्वर सिंह
Lucknow News - लखनऊ में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेदांता अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता किओस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने तंबाकू छोड़ने और मधुमेह-मोटापे से बचने की अपील की। विधायक ने कहा कि समय पर प्रोस्टेट कैंसर की पहचान से इसका इलाज संभव है और समाज में इस पर खुलकर बात करने की आवश्यकता है।
विधायक ने मेदांता में प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता किओस्क का किया शुभारंभ विधायक ने लोगों से तंबाकू छोड़ने और मधुमेह-मोटापे से बचने की अपील की लखनऊ, संवाददाता। प्रोस्टेट कैंसर जैसे संवेदनशील विषय पर समाज में खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता है। गांव, शहर और मोहल्ले, हर स्तर पर इस बीमारी के लक्षणों और समय पर जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए। मेदांता हॉस्पिटल में मेदांता कैंसर इंस्टिट्यूट द्वारा संचालित सोचो मत, बात करो प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता अभियान के तहत प्रोस्टेट कैंसर किओस्क के शुभारंभ मौके पर शुक्रवार को यह बात सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अगर प्रोस्टेट कैंसर का समय रहते पता चल जाए, तो इसका शत-प्रतिशत इलाज संभव है।
विधायक ने कहा कि प्रिवेंशन इस बेटर दैन क्योर केवल एक कथन नहीं, बल्कि आज की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आवश्यकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस भारत ने विश्व को योग दिया, उसी भारत में आज लगभग 11 करोड़ लोग मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित हैं। वहीं, मोटापा तेजी से बढ़ रहा है और अनुमान है कि 2030 तक मोटापे से ग्रसित विश्व का हर 11वां बच्चा भारत में होगा। जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। विधायक ने कहा कि तम्बाकू का सेवन पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए और बच्चों व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस मौके पर डॉ. राकेश कपूर (मेडिकल डायरेक्टर), डॉ. अनीस श्रीवास्तव (डायरेक्टर यूरोलॉजी), डॉ. मनमीत सिंह, रवि सिंह, अमित पाठक, डॉ. रेशम श्रीवास्तव, डॉ. नीरज रस्तोगी व अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




