Lucknow News: नुक्कड़ नाटक व संवाद के जरिए चलाया भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखनऊLucknow News: भिक्षावृत्ति उन्मूलन और पुनर्वास अभियान के तहत बदलाव संस्था का जन जागरूकता अभियान शुक्रवार को समाप्त हुआ। अभियान में दरगाह हजरत अब्बास, रुस्तमनगर, और अन्य स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। संस्था के संस्थापक शरद पटेल ने समाज का नजरिया बदलने की बात की, जिसमें पूर्व भिखारी भी शामिल थे।

Lucknow News: भिक्षावृत्ति उन्मूलन और पुनर्वास अभियान के तहत बदलाव संस्था की ओर से शहर में 21 दिनों से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान दरगाह हजरत अब्बास, रुस्तमनगर, चरक चौराहा, चौक, नक्खास चौराहा पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हुई। संस्था के संस्थापक शरद पटेल ने बताया कि हम केवल भिक्षावृत्ति को नहीं, बल्कि उसके प्रति समाज के नजरिए को भी बदलना चाहते हैं। इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि नुक्कड़ नाटक की टीम में ऐसे साथी भी शामिल थे, जो कभी स्वयं भिक्षावृत्ति से जुड़े थे। नुक्कड़ नाटक टीम में मोहित भारती, हीना, नेहा, रामजी वर्मा, अंकित नागर, मानस, सोनू झा और नरेंद्रदेव यादव शामिल रहे।


