ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडर खत्म कर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाओ

डर खत्म कर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाओ

मोहनलालगंज। हिन्दुस्तान संवाद

डर खत्म कर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाओ
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 07 Dec 2017 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मोहनलालगंज। हिन्दुस्तान संवाद

इंस्पेक्टर अंकल छेड़छाड़ की जानकारी देने के बाद आरोपियों को मेरा नाम तो नही पता चल जायेगा। शिकायत के बाद थाने के चक्कर तो नही लगाने पडेंगे। यह बात हीरालाल यादव इंटर कालेज की छात्राओं ने इंस्पेक्टर मोहनलालगंज से पूछें। छात्राओं ने यह सवाल उस समय पूछें जब नारी सुरक्षा सप्ताह मना रही पुलिस गुरुवार को स्कूल की छात्राओं को बिना डर के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की बात कह रही थी।

शोहदों के खिलाफ शिकायत करने पर कहीं उनका नाम आरोपियों को पता तो नही चल जायेगा। यह डर छात्राओं को अभी भी सता रहा है। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने छात्राओं के उस भय को दूर करने के साथ छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा। और उन्हें कोतवाली के भी चक्कर नही लगाने पड़ेगें। इंस्पेक्टर ने छात्राओं से कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठायें। शोहदों से डरने की जरुरत नही हैं। 1090 पर कॉल कर जानकारी दे सकती है। साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की बात कही। पुलिस ने कहा कि किसी के बुलाने पर अकेले सूनसान जगहों पर जाने से बचें। इस मौके पर पुलिस ने घरेलू हिंसा, बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध व कानून, यौन शोषण,शारीरिक हिंसा, बाल शोषण एंव हिंसा पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मोहनलालगंज की एंटी रोमियों दल की प्रभारी साधना यादव भी मौजूद रहीं और छात्राओं को अपराध की जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें