
आटो चालक ने साथियों संग युवक को मरणासन्न कर रेलवे लाइन किनारे फेंका
Lucknow News - जानकीपुरम विस्तार में एक ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक अभिषेक सिंह को बंधक बना कर मारा और रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। अभिषेक का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उसके बहनोई ने जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकीपुरम विस्तार इलाके में एक ऑटो चालक ने साथियों संग मिलकर युवक को बंधक बनाकर मरणासन्न कर दिया और उसे रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। घायल युवक का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके के बहनोई ने जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकीपुरम विस्तार निवासी मनोज सिंह के मुताबिक वह 25 अक्टूबर की रात एक बजे महिगवां के इंदारा निवासी उनका साला अभिषेक सिंह मड़ियांव से उनके घर आ रहा था। बताया कि जिस ऑटो से वह आ रहा था। उसमें तीन युवक और एक युवती सवार थे। इस दौरान अभिषेक ने चालक से भिठौली ओरवब्रिज के नीचे से होकर ऑटो को भिठौली क्रासिंग पर रोकने को कहा।

लेकिन चालक आटो को ओवरब्रिज पर लेकर चला गया। आरोप है कि वहां अभिषेक को बुरी तरह मारापीटा। इसके बाद ऑटो छठामील से कोटवा वाले रास्ते पर ले गया। जहां रेलवे क्रासिंग के पास दोबारा अभिषेक की पिटाई की और मरणासन्न कर फेंक दिया। रात के दो बजे उनके ससुर महेंद्र सिंह ने घटना की सूचना दी। इसके बाद अभिषेक को लेकर परिजन ट्रामा सेंटर गए। वहां अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है। मनोज के मुताबिक अभिषेक ने बताया कि मारने के दौरान आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम ले रहे थे। हमला करने वालों में शिवम, प्रदीप, दीपक और हिमांशु शामिल थे। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




