ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपकड़े गए आटो चालकों से रंगदारी वसूलने वाले

पकड़े गए आटो चालकों से रंगदारी वसूलने वाले

शहरी क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड पर रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह रघुंवशी ने छह टैक्सी स्टैण्ड पर शनिवार शाम अभियान चलाया। पुलिस ने छापा मार कर छह आरोपियों को...

पकड़े गए आटो चालकों से रंगदारी वसूलने वाले
हिन्दुस्तान संवाद, सीतापुरSat, 16 Dec 2017 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

शहरी क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड पर रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह रघुंवशी ने छह टैक्सी स्टैण्ड पर शनिवार शाम अभियान चलाया। पुलिस ने छापा मार कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। शहर के बाईपास से लेकर कांशीराम कालोनी तक हुई धरपकड़ में एक हिस्ट्रीशीटर भी पकड़ा गया। 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर खैराबाद थाना क्षेत्र का अनूप त्रिपाठी है। अन्य पांच शहर कोतवाली और खैराबाद इलाके के रहने वाले हैं। सभी लोगों के खिलाफ बीते दिनों कई चालकों ने मिलकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनसे जबरन अवैध वसूली की जा रही है। आरोपों के आधार पर हुई जांच के बाद कार्रवाई की गई है। पकड़े गए छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई हो रही है। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें