युवती से जबरदस्ती की कोशिश, विरोध पर बोला आरोपी-'आज बच गई हो,अगली बार नहीं छोडूंगा'
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में एक गांव में, एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पहले भी गलत नियत रखता था।
माल,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह शौच के लिए निकली युवती के साथ पड़ोसी युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परेशान पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि घर के सामने रहने वाला सर्वेश पहले से ही उनकी बेटी पर गलत नियत रखता है और अकसर अभद्र टिप्पणियां करता रहता है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे युवती घर से बाहर निकली थी। बाग में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी सर्वेश ने युवती का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती के जोर से शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला。
आरोपी की धमकी
भागते समय आरोपी ने धमकी दी कि तुम्हारे पिता ने मेरे खिलाफ शिकायत की है, अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। आज तो बच गई हो लेकिन दोबारा कहीं अकेले मिली तो नहीं छोड़ूंगा। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी इलाके का दबंग व्यक्ति है और उसकी इस तरह की हरकत यह पहली बार नहीं है।
पिछली घटना
पीड़िता के पिता ने बताया कि लगभग दस दिन पहले आरोपी सर्वेश उनकी बहन की बेटी को भी अपने घर में खींच ले गया था और उसके साथ भी गलत हरकत करने का प्रयास किया था। उस समय आरोपी के घरवालों ने माफी मांग ली थी, जिसके चलते मामला रफा-दफा कर दिया गया था। लेकिन अब दोबारा घटना होने पर परिवार ने थाने में तहरीर दी।
पुलिस की कार्रवाई
माल थाने के प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी सर्वेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


