ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊउन्नाव कांड : 90 फीसदी तक जली गैंगरेप पीड़िता, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

उन्नाव कांड : 90 फीसदी तक जली गैंगरेप पीड़िता, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

Gang rape victim burnt alive : उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर में गैंगरेप पीड़िता जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में पीड़िता को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।...

उन्नाव कांड : 90 फीसदी तक जली गैंगरेप पीड़िता, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती
वरिष्ठ संवाददाता,लखनऊ। Thu, 05 Dec 2019 12:31 PM
ऐप पर पढ़ें

Gang rape victim burnt alive : उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर में गैंगरेप पीड़िता जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में पीड़िता को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बर्न यूनिट में भर्ती कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बिहार क्षेत्र की युवती को 12 दिसंबर 2018 को अगवा कर लिया गया। पीड़ि‍ि‍ता ने मुकदमा दर्ज कराया। रायबरेली कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। गुरुवार सुबह तड़के करीब चार बजे पीड़िता  रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा स्टेशन के लिए निकली थी। तभी कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शोर मचने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन-फानन पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। उसे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।

 

उन्नाव : गैंगरेप पीड़िता पर आरोपियों ने चाकू-डंडे से किया वार, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक आग में झुलसी है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। बर्न यूनिट के डॉ. प्रदीप तिवारी पीड़िता का इलाज कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें