
डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल से पूछताछ करने श्रीनगर जाएगी एटीएस
Lucknow News - यूपी एटीएस की टीमें डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल से श्रीनगर में पूछताछ करेंगी। कानपुर से हिरासत में लिए गए डॉ. आरिफ मीर से भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जाएगी। एटीएस ने लखनऊ और कानपुर में दबिश के दौरान जो जानकारियां प्राप्त की हैं, उनकी सच्चाई की जांच के लिए टीम श्रीनगर और फरीदाबाद में रहेगी।
फरीदाबाद माडयल के सदस्यों के बारे में जुटाएगी और जानकारियां दिल्ली में कानपुर से हिरासत में लिए गए डॉक्टर से भी सवाल जवाब होंगे लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी एटीएस की दो टीमें डा. शाहीन और डॉ.आदिल से पूछताछ करने श्रीनगर जाएंगी। वहां फरीदाबाद माडयूल से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी एटीएस पता करेगी। इसके अलावा एटीएस की सहारनपुर यूनिट की टीम दिल्ली में कानपुर से हिरासत में लिए गए डॉ. आरिफ मीर से सवाल जवाब करेगी। एटीएस ने लखनऊ और कानपुर में दबिश के दौरान जो जानकारियां हासिल की हैं, उनकी सच्चाई परखने के लिए तीन दिन श्रीनगर और फरीदाबाद में एटीएस की टीम रहेगी।
यह टीम पता करेगी कि डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल का लखनऊ में किन-किन लोगों से सम्पर्क था। इसके अलावा श्रीनगर पुलिस ने यूपी पुलिस से यूपी की जेलों में बंद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और विभिन्न जिलों में उनके मददगारों का ब्योरा मांगा है। कानपुर के डॉ. आरिफ मीर से मिलनी है बड़ी जानकारी एटीएस सूत्रों का कहना है कि कानपुर से हिरासत में लिए गए डॉ. आरिफ मीर को डॉक्टरों के इस माडयूल के बारे में कई राज मालूम है। वह इनके सम्पर्क में था। यह पता किया जा रहा है कि उसकी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता थी अथवा नहीं। हापुड़ से पकड़े गए डॉ. फारुख अहमद को भी हिरासत में लिया गया था। एटीएस इससे भी पूछताछ कर पूरे डॉक्टर माडयूल और उसके सम्पर्क सूत्रों का पता लगाएगी। इस माडयूल के छह डॉक्टर पकड़े जा चुके दिल्ली एटीएस, यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस माडयूल से जुड़े छह डॉक्टरों को अब तक हिरासत में लिया है। इनमें डॉ. आदिल,डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन, डॉ. परवेज, डॉ. आरिफ मीर और डॉ. फारुख अहमद हैं। कई अन्य डॉक्टर भी रडार पर है। ये डॉक्टर जिस इलाके और अस्पताल से हिरासत में लिए गए हैं, वहां एटीएस की टीमें स्थानीय पुलिस की मदद से अन्य साक्ष्य जुटा रही हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




