टेरर फंडिंग में अल्तमश फरीदी अमरोहा से गिरफ्तार, ATS की बड़ी कामयाबी
Lucknow News - आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने टेरर फंडिंग के मामले में गुरुवार को अमरोहा निवासी अल्तमश फरीदी को गिरफ्तार किया। तुर्किए से टेरर फंडिंग के लिए एक वेबसाइट के जरिए विभिन्न खातों में रकम भेजे जाने के मामले में एटीएस ने गौतमबुद्धनगर से दिल्ली के निवासी फरहान नबी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने टेरर फंडिंग के मामले में गुरुवार को अमरोहा निवासी अल्तमश फरीदी को गिरफ्तार किया। तुर्किए से टेरर फंडिंग के लिए एक वेबसाइट के जरिए विभिन्न खातों में रकम भेजे जाने के मामले में एटीएस ने पिछले वर्ष सात नवंबर को गौतमबुद्धनगर से दिल्ली के निवासी फरहान नबी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। एटीएस तभी से अन्य आरोपितों की पड़ताल कर रहा था। अल्तमश पुलिस से बचकर नेपाल भागने की फिराक में था। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि फरहान नबी से पूछताछ और जांच में अमरोहा के रजबपुर निवासी अल्तमश फरीदी का नाम सामने आया था।
फरहान और अल्तमश ने तुर्किए में ‘एचईवाईडी’ नाम से एक वेबसाइट बनाई थी। तुर्किए के नागरिकों से कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए इस वेबसाइट के जरिए रकम मंगाई जाती थी। विभिन्न बैंक खातों का प्रयोग तुर्किए से हवाला तथा अन्य माध्यमों से आने वाली रकम को मेसर्स इस्तानबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खातों में जमा कराने के अलावा गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के खातों में भी ट्रांसफर किया जाता था। विदेश से आई रकम का प्रयोग देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बिगाड़ने की गतिविधियों में किया जाता था।
टेरर फंडिंग की रकम से विभिन्न समूह के बीच धार्मिक वैमनस्यता व दुश्मनी फैलाने के उद्देश्य से भड़काऊ इस्लामिक साहित्य के प्रकाशन व प्रसार होता था। अल्तमश रजबपुर में एक अवैध मदरसे की स्थापना में भी शामिल था, जिसका उपयोग इसी उद्देश्य के लिए किया जा रहा था। अल्तमश के पास से बरामद मोबाइल फोन की फारेंसिक जांच कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


