Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsATS and J K Police Raid Home of Dr Shaheen Ansari in Faridabad Linked to Terror Activities
शाहीन अंसारी ने इलाहाबाद से एमबीबीएस की पढ़ाई, कुछ दिन कानपुर में डॉक्टर रही

शाहीन अंसारी ने इलाहाबाद से एमबीबीएस की पढ़ाई, कुछ दिन कानपुर में डॉक्टर रही

संक्षेप: Lucknow News - मुम्बई में शादी की पर कुछ समय बाद अलगाव हो गया पिता शाहिद ने कहा-बेटी

Tue, 11 Nov 2025 08:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में गिरफ्तार डॉ. शाहीन अंसारी के कैसरबाग के खन्धारी बाजार स्थित घर पर तलाशी ली। इस दौरान वहां मौजूद शाहीन के पिता शाहिद अंसारी और अन्य सदस्यों ने पूरा सहयोग किया। शाहिद ने यह जरूर कहा कि उनकी बेटी आतंकी गतिविधियों में लिप्त नहीं हो सकती है। उसे फंसाया जा रहा है। शाहीन के पिता शाहिद स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए है। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे शोएब, डॉ. परवेज अंसारी और बेटी डॉ. शाहीन है। परवेज उनसे अलग रहता है। शाहीन ने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से एमबीबीएस किया था। इसके बाद वह कुछ समय तक कानपुर के जीवीएसएम कालेज में तैनात रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फिर कुछ समय कन्नौज में प्रैक्टिस की। उसकी शादी मुम्बई में रहने वाले एक डॉक्टर से हुई थी। उससे ज्यादा समय तक नहीं बनी और वह अलग हो गई। इसके बाद वह फरीदाबाद की अलफहद मेडिकल यूनिवर्सिटी में नौकरी करने लगी थी। वह लखनऊ बहुत कम समय के लिए रही। आतंकी मुजम्मिल से सम्पर्क बताया जा रहा खुफिया एजेन्सियों की मानें तो वह पति से अलग होने के बाद आतंकी गतिविधियों में लिप्त मुजम्मिल के सम्पर्क में आ गई थी। उसके पास जिस गाड़ी में एके 47 रायफल मिली थी, वह शाहीन के नाम ही रजिस्टर्ड थी। शाहीन से दिल्ली और यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही हैं।