
अशोक लीलैंड को निवेश बढ़ाने पर नया एलओसी देने को मंजूरी
संक्षेप: Lucknow News - - 186 करोड़ से बढ़ाकर किया 252 करोड़ लखनऊ, विशेष संवाददाता अशोक लीलैंड
अशोक लीलैंड द्वारा लखनऊ में स्कूटर इंडिया की भूमि पर स्थापित किए जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र के लिए निवेश 186 करोड़ से बढ़ाकर 252 करोड़ रुपये करने पर नया लेटर ऑफ कंफर्ट (एलओसी) जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। फारेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट (एफडीआई) विदेशी पूंजी निवेश फॉच्र्यून ग्लोबल 500 और फॉच्र्यून इंडिया 500 निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत यह फैसला किया है। अशोक लीलैंड लिमिटेड ने इस नीति के तहत लखनऊ में इंटीग्रेटेड कामर्शियल व्हिकल निर्माण के लिए नई परियोजना स्थापित करने के लिए 186 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव उपलब्ध कराया था।

इसके आधार पर कंपनी को 6 अगस्त 2024 को एलओसी प्रदान की गई। कंपनी द्वारा बस, ट्रक और इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण यहां किया जाएगा। कंपनी ने अब 66 करोड़ रुपये का अतिरिक्त यानी कुल 252 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने पूर्व में जारी एलओसी में संशोधन का अनुरोध किया है। अशोक लीलैंड द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान पर भूमि का अधिग्रहण किया है। कंपनी द्वारा इसके लिए 35.50 करोड़ रुपये भुगतान किया है और उसे स्टांप शुल्क में छूट दी गई है। उसके द्वारा निवेश बढ़ाए जाने की वजह से नया एलओसी जारी करने की अनुमति कैबिनेट ने दे दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




