अशोक कुमार दूसरी बार बने सेतु अभियंता एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
सेतु अभियंता एसोसिएशन के 16वें अधिवेशन में लगातार दूसरी बार अशोक कुमार तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। महासचिव राधे रमण निर्वाचित किए गए। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमतीनगर में...
सेतु अभियंता एसोसिएशन के 16वें अधिवेशन में लगातार दूसरी बार अशोक कुमार तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। महासचिव राधे रमण निर्वाचित किए गए। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमतीनगर में सम्पन्न हुए चुनाव में मुख्य अतिथि प्रबंधक निदेशक राज्य सेतु निगम प्रदीप कुमार कटियार रहे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
नई कार्यकारिणी
दूसरे सत्र में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कनौजिया, महासचिव राधे रमण, संयुक्त सचिव डीके यादव, अशोक कुमार, महेन्द्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार कनौजिया, अमर दीप चौहान, शशिकांत, एसएपी बागड़ी, कौशिक कुमार