ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी से अरुण जेटली भी जा सकते हैं राज्य सभा

यूपी से अरुण जेटली भी जा सकते हैं राज्य सभा

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। प्रदेश की 8 सीटों के लिए राज्यसभा के उम्मीदवारों के रूप में वित्त मंत्री अरुण जेटली एक अन्य केन्द्रीय मंत्री अल्फांसो के नाम के साथ कई अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों...

यूपी से अरुण जेटली भी जा सकते हैं राज्य सभा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 05 Mar 2018 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयप्रदेश की 8 सीटों के लिए राज्यसभा के उम्मीदवारों के रूप में वित्त मंत्री अरुण जेटली एक अन्य केन्द्रीय मंत्री अल्फांसो के नाम के साथ कई अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नाम भी चर्चा में हैं। इनमें राष्ट्रीय महासचिव फिरोजाबाद के रहने वाले अनिल जैन, मिर्जापुर के अरुण सिंह और जौनपुर के विजय सोनकर शास्त्री हैं। इसके अलावा किसान नेता विजय पाल सिंह तोमर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह का नाम भी चल रहा है। क्षेत्रीय व जातीय संतुलन बनाने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी तथा एमएलसी का पद छोड़कर भाजपा में आए अशोक बाजपेई के नामों की भी चर्चा है। नामों की दौड़ में गुजरात राज्य के प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव व पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा को जीत दिलाने वाले राष्ट्रीय मंत्री राम माधव का नाम भी शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें