युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिकों के लिए कृत्रिम अंग बनाएगा पुनर्वास विवि

Jan 22, 2026 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - -जल्द ही होगा भारतीय सेना और विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन सैनिकों को नि:शुल्क

युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिकों के लिए कृत्रिम अंग बनाएगा पुनर्वास विवि

लखनऊ, संवाददाता। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय देश के लिए सर्वस्व लुटाने वाले सैनिकों के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन युद्ध, सैन्य दुर्घटनाओं व अन्य कारणों से दिव्यांग हुए सैनिकों के लिए कृत्रिम अंग बनाएगा जो नि:शुल्क इन सैनिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही भारतीय सेना के साथ एमओयू भी करेगा। पुनर्वास विवि के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि गुरुवार को महानिदेशालय पुनर्वास मध्य जोन से कर्नल प्रशांत मिश्रा व एडिशनल डायरेक्टर जनरल आलोक अवस्थी ने विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान कुलसचिव रोहित सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत वीरोदय के साथ सैनिकों के पुनर्वसन, कोर्स निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सैनिकों व जवानों के लिए टेलर-मेड कोर्स, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी। भविष्य में इन बिंदुओं पर विश्वविद्यालय और सेना के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए जाने पर भी विचार किया गया। ------------------ एलयू में अब आउटसोर्स कर्मचारियों की लगेगी बायोमीट्रिक उपस्थिति लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संकायों में कार्यरत कर्मचारियों की अब बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी के अनुमोदन के बाद कुलसचिव ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया। कुलसचिव के जारी पत्र में एक फरवरी से सभी कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक रूप में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही समय पर सेवा प्रदाता कंपनी को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;